ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

परीक्षा देने के बावजूद रिजल्ट में विद्यार्थियों को बताया अनुपस्थित

इंदौर: जनवरी में विधि पाठ्यक्रम की आफलाइन परीक्षा का रिजल्ट देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विद्यार्थियों के परीक्षा देने के बावजूद परिणाम में अनुपस्थित दर्शाए गया है। परेशान छात्रों ने रिजल्ट को लेकर आपत्ति उठाई है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत कर दी है। विश्वविद्यालय अब उन छात्रों के रिजल्ट में बदलाव करने में लगा है। परीक्षा परिणामों में संशोधन किया जा रहा है।

एलएलबी, बीकामएलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जनवरी से 18 फरवरी के बीच करवाई गई थीं। लगभग 12 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने इनका रिजल्ट 20 मार्च से घोषित करना शुरू किया है। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों को रिजल्ट में एक व दो विषय में अनुपस्थित बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र से उत्तरपुस्तिका भेजने में गड़बड़ी हुई है। इसके चलते विद्यार्थियों की कापियां अन्य कालेज के बंडल में रखी गई है, जिसमें सूची में विद्यार्थियों का नाम नहीं था। इसलिए अनुपस्थिति दर्शाई गई। बाद में कंप्य्टूर सेंटर ने भी रिजल्ट बनाकर अपलोड कर दिए। विद्यार्थियों ने अपनी आनलाइन अंकसूची देखी, जिसमें एक या दो विषय में नंबर नहीं दिए गए। बाद में विद्यार्थियों ने केंद्र से अपनी कापी के नंबर लाकर विश्वविद्यालय में जमा करवाए। मूल्यांकन से जुड़े कार्य में अधिकारियों ने गलती मानी और रिजल्ट में संशोधन किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि विद्यार्थियों की शिकायत मिली है। उसके बाद रिजल्ट में सुधार कर दोबारा जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button