ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

शिवरात्रि के बाद अब रामनवमी पर बनेगा रिकार्ड, 10 लाख दीपों से जगमगाएगा ओरछा

भोपाल । मध्यप्रदेश के रामराज धाम ओरछा में इस बार रामनवमी पर रिकॉर्ड बनेगा। 10 लाख दीपक जलाकर ओरछा को जगमग किया जाएगा। बेतवा नदी के किनारे बसे ओरछा में भगवान श्रीराम को राजा स्वरूप पूजा जाता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से भागीदारी का आह्वान किया है। रामराजा की नगरी ओरछा (जिला निवाड़ी) में 10 अप्रैल को दीपों से जगमगाने के लिए नागरिक आगे आएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान श्रीरामराजा के दरबार में पर्व पर दीप रोशन करने के लिए नागरिक बंधु आमंत्रित हैं। ओरछा में रामनवमी पर जन-उत्साह का प्रदर्शन हो रहा है। उज्जैन में नागरिकों ने 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर शिप्रा के घाटों और घर-घर में दीप जलाकर कीर्तिमान बना दिया था। सीएम चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों की भागीदारी के बेहतर परिणाम सामने आते हैं। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की बात हो या कोरोना महामारी से बचाव और उसका सामना कर जन-समुदाय को सुरक्षित कराने का प्रश्न हो, मध्यप्रदेश की जनता ने दृढ़ संकल्प से सफलताएं हासिल की हैं। इसी तरह पर्वों और त्योहारों में आमजन की भागीदारी जन-उत्साह और जन-उमंग का उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button