ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
छत्तीसगढ़

गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए मंथन

भिलाई। गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने अभी से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पंप से पानी खींचने वालों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार की सुबह से एक घंटे की बिजली कटौती शुरू कर दी गई है। वहीं भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी सभी जोन आयुक्त व संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वार्डों में कार्यों की मॉनीटरिंग कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराएं। पंप व बोरवेल का संधारण किया जाए और लीकेज पाइप लाइन को सुधारा जाए। ताकि अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंच सके।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि निगम क्षेत्र के जोन एक से लेकर चार के सभी वार्डों में गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। किसी जोन के किसी वार्ड में पेयजल का संकट हो तो उसका त्वरित निदान किया जाए। शहर के चौक-चौराहों व वार्डों में लगे वाटर एटीएम को दुरुस्त किया जाए। आयुक्त ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किया कि वे स्वयं क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल समस्याओं का जायजा लें। साथ ही अपने मातहत अधिकारियों को वार्डों में जाकर सतत पेयजल संबंधी मामलों का मॉनीटरिंग करवाएं। अधीनस्थ ठेकेदारों को भी पेयजल लाइन को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button