ब्रेकिंग
Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि...
छत्तीसगढ़

आम लोगों को राहत : प्रदेशभर में खुलेंगे परिवहन सुविधा केंद्र, दलालों के चुंगल से मिलेगी निजात, युवाओं को मिलेगा रोजगार

 रायपुर। परिवहन संबंधी सेवाओं का आसान और घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने की प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. इन परिवहन केंद्रों के खुलने से एक तरफ जहां परिवहन संबंधी सुविधाओं के लिए दलालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वहीं दूसरी ओर इन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से लगभग पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा.

परिवहन संबंधी सेवाओं में विस्तार के लिए राज्यभर में परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 26 जनवरी को घोषणा की थी. मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के बाद इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना और भूमिका को लेकर परिवहन विभाग की ओर से प्रारूप तैयार किया गया. इस प्रारूप को अनुमोदित कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जारी मार्गदर्शिका के अनुसार, राज्यभर में लगभग एक हजार परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे. इन परिवहन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से करीब पांच हजार युवाओं के रोजगार सृजन की संभावना भी बनेगी.

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2021 को जारी भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 240(अ) के अनुसार लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र को अधिकृत किया जा सकता है. इस परिकल्पना को रोजगारन्मुखी स्वरूप देने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है. परिवहन सुविधा केन्द्रों में लर्निंग लाइसेंस के अलावा अन्य परिवहन संबंधी सेवा के लिए आवेदन किया जा सकेगा. मार्गदर्शिका में परिवहन सुविधा केन्द्रों में विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है.

दलालों के फेर में नहीं आएंगे लोग

राज्य में परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना का सबसे बड़ा लाभ आमजनता को होगा. अब तक सही जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग अनाधिकृत एजेंटों से संपर्क कर परिवहन संबंधी सेवा के लिए आवेदन करते रहे हैं, जिससे उन्हें समय अधिक लगने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता रहा है. परिवहन संबंधी सुविधाओं के लिए अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button