ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, अब IRCTC अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस हफ्ते में चलेगी 6 दिन

Ahmedabad Mumbai Tejas: पश्चिम रेलवे के नए टाइम टेबल के अनुसार अब यह ट्रेन मंगलवार के दिन भी चलेगी. बता दें कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तेजस जैसे कई प्रीमियम ट्रेन चला रहा है.

IRCTC Ahmedabad Mumbai Tejas Express: भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव किया है. अब यह ट्रेन हफ्ते में 5 दिन चलने के बजाए 6 दिन चलेगी. रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया है. अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (82902/89901) पहले हफ्ते में 5 दिन चला करती थी जिसे अब रेलवे ने 6 दिन कर दिया है. रेलवे यह नया नियम 12 अप्रैल से लागू होगा.

पश्चिम रेलवे के नए टाइम टेबल के अनुसार अब यह ट्रेन मंगलवार के दिन भी चलेगी. आपको बता दें कि रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तेजस जैसे कई प्रीमियम ट्रेन चला रहा है. तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को फ्लाइट जैसी सुविधाएं मिलती है. इस ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक है.

गौरतलब है, कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) तेजस एक्सप्रेस को संचालित करता है.आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच इस ट्रेन का संचालन यात्रियों को बड़ी संख्या को देखते हुए किया जाता है. इस ट्रेन में कई बिजनेस यात्री ट्रैवल करते हैं. इस ट्रेन से वह कम समय में अहमदाबाद और मुंबई के बीच आना दाना कर पाते हैं. इसके साथ ही यात्री में उन्हें बेहतर सेवाएं भी मिलती है. इस ट्रेन का संचालन IRCTC ने 19 जनवरी 2020 से शुरू किया था. लेकिन, कोरोना महामारी शुरू होने के बाद इसके संचालन को लंबे वक्त के लिए बंद कर दिया था.कोरोना के मामले कम होने के बाद दोबारा इसके संचालन को मंजूरी मिली है.

तेजस में यात्रियों को मिलती है कई सुविधाएं-तेजस ट्रेन को रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल किया जाता है. इस ट्रेन यात्रियों को बैठने के लिए आरामदायक सीट, स्वादिष्ट खाने की सुविधा, CCTV केमरा, ट्रेन में Infotainment की सुविधा, मॉड्यूलर बायो टॉयलेट आदि कई सुविधाएं मिलती है. बता दें कि तेजस एक्सप्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में चलाई जाती है.

Related Articles

Back to top button