ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

तय समय से पहले खत्म होगा संसद का बजट सत्र

नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। तय समय से एक दिन पहले ही संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। पहले जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 8 अप्रैल को दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की जानी थी। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि लंच के बाद दोनों सदनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले के पांच संसद सत्र भी तय समय से पहले ही समाप्त किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘इस सत्र में जिन विधेयकों को पारित किया जाना था, उन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की सहमति बन गई है। ये बिल पास किए जा चुके हैं। अब कोई बड़ा संसदीय अजेंडा नहिं बचा है इसलिए समय से पहले ही को खत्म किया जा रहा है।’ वहीं विपक्ष का आरोप है कि सत्र को इसलिए जल्दी खत्म किया जा रहा है ताकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा न उठाया जा सके। इसी मुद्दे की वजह से राज्यसभा में हंगामा होता था। बता  दें कि दोनों सदनों में महत्वपूर्ण वित्त विधेयक और अन्य विधेयक पारित हो गए हैं। आज दोनों सदनों में क्रिमिनल आइडेंटिफिकेशन अमेंडमेंट बिल भी पास हो गया। इसके अलावा संसद के दोनों सदनों में दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022 भी पास हो गया है। बता दें कि साल 2020 में कोरोना की वजह से सदन की कार्यवाही समय से पहले ही खत्म कर दी गई थी। 2021 में भी शीत सत्र को छोटा रखा गया था।

Related Articles

Back to top button