ब्रेकिंग
Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका MP Agriculture News: खेती की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के खास टिप्स जबलपुर का ऐतिहासिक 'बैलेंस रॉक' खतरे में? प्राकृतिक धरोहर के पास निर्माण पर उठे सवाल बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान: लखनऊ से अयोध्या तक निकलेगी चौथी रथयात्रा MP News: नगरीय निकायों में करोड़ों की गड़बड़ी, मंत्री प्रतिमा बागरी ने दिए जांच के आदेश MP News: पेट्रोकेमिकल हब बनेगा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

जमीन के विवाद में फिर पानी की टंकी पर चढा किसान

भोपाल । जमीन विवाद से परेशान एक किसान गांव से राजधानी आकर फिर पानी की टंकी पर चढ गया है। इससे पहले भी वह अपने परिवार के साथ भोपाल आकर तीन-चार बार पानी की टंकी पर चढ़कर न्‍याय की गुहार लगा चुका है। हम बात कर रहे हैं रायसेन जिले के रहने वाले रितेश गोस्वामी की जो अपने जमीनी विवाद के कारण बेहद परेशान है। वह अपने बेटे के साथ टीटी नगर में स्‍थित एक पानी की टंकी पर चढ़ गया है। उसका कहना है कि प्रशासन और पुलिस हमेशा उसे भरोसा दिलाती है कि उसकी जमीन को कब्जे से मुक्त कर उसे वापस दिलाया जाएगा, लेकिन यह भरोसा पूरा आश्वासन निकलता है और कुछ नहीं। बता दें कि इससे पहले रितेश गोस्‍वामी अपने परिवार के साथ एक बार होशंगाबाद रोड स्‍थित दानिश नगर में और दो बार चेतक ब्रिज के पास कस्‍तूरबा नगर में पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। टीटी नगर एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि रितेश का गोस्वामी का परिवार रेहती रायसेन में पानी की टंकी पर दो दिन से चढ़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर सोमवार शाम को उनको नीचे उतारा और एक बार फिर पूरे मामले में उनको वस्‍तुस्थिति बताई गई थी। उसके बाद रितेश भोपाल आया और पानी की टंकी पर चढ़ गया है। उसके साथ उसका बेटा अभिनव भी है। सूचना मिलने पर पुलिस व नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंच गया है। उसे टंकी से नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उससे लगातार बातचीत कर क्या बताया जा रहा है कि किसी भी बात को प्रशासन के सामने लाने का यहां उचित तरीका नहीं है। उसे पानी की टंकी पर चढ़कर इस तरह से जान को जोखिम में डालने का कोई हक नहीं है। नगर निगम व प्रशासन के अधिकारी लगातार उससे बातचीत कर नीचे उतर आने की समझाइश दे रहे हैं, लेकिन रितेश अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। उसका कहना है कि हर बार की तरह पुलिस और प्रशासन उसे नीचे उतरवाकर वापस अपने घर भेज देती है और उसकी जमीन माफियाओं के कब्जे में रह जाती है। इसलिए वहां इस बार न्याय मिलने के बाद ही नीचे उतरेगा। भोपाल नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंच गई हैं। टंकी के आसपास सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं, अगर वहां कोई आत्मघाती कदम उठाता है तो उसे सुरक्षित बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button