ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

Ashneer Grover ने इस वजह से मांगा भारतपे के सीईओ का इस्‍तीफा

BharatPe के पूर्व प्रमुख अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड को पत्र लिखकर CEO सुहैल समीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह बात तब उठी है जब सोशल मीडिया पर समीर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। ग्रोवर ने अध्यक्ष रजनीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की है। दरअसल, भारतपे के पूर्व कर्मचारी करण सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था, जिस पर अशनीर की बहन आशिमा ने रिप्‍लाई किया था। इस पोस्‍ट पर समीर ने लिखा-बहन तेरे भाई ने सारा पैसा चुरा लिया है। अब सैलरी देने को बहुत कम पैसा बचा है। बता दें कि सरकी ने इस पोस्‍ट में पुराने कर्मचारियों को बर्खास्त करने और वेतन न मिलने का मुद्दा उठाया था।

ग्रोवर ने 8 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा कि इस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में समीर की भाषा न केवल डिफेमेटरी है बल्कि स्पष्ट रूप से एक झूठ और कंपनी के दिवालिया होने की स्वीकारोक्ति है कि बोर्ड के सीईओ और सदस्यों ने ऐसा कर डाला। इस मामले में सीईओ को तुरंत उनके खराब व्यवहार के लिए कारण बताओ नोटिस दिया जाना चाहिए और कंपनी के ब्रांड को नुकसान पहुंचाने के लिए तुरंत छुट्टी पर भेजा जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button