ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मनोरंजन

गरीबी में गुजारा बचपन और अब 12,900 करोड़ की मालकिन हैं पॉपस्टार रिहाना

फोर्ब्स की लिस्ट में इस बार फिर दुनिया की सबसे अमीर सिंगर के रूप में पॉपस्टार रिहाना का नाम शामिल हुआ है। रिहाना को फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में 1729वें नंबर पर रखा है, उनकी सम्पत्ति 1.7 बिलियन यूएस डॉलर जो इंडियन करेंसी में करीब 12900 करोड़ रुपए है।किसान आंदोलन के दौरान अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट के बाद रिहाना भारत में काफी चर्चाओं में रहीं थीं और इन्हीं चर्चाओं के बीच रिहाना के ट्विटर अकाउंट पर एक मिलियन फॉलोअर्स में इजाफा भी हुआ था। लेकिन हमेशा से ही रिहाना करोड़पति या किसी बिजनेसमैन की बेटी नहीं रही हैं। उन्होंने पॉपस्टार, फैशन डिजाइनर और एक सफल बिजनेस वुमन तक बनने के सफर में कई उतार-चढ़ावो का सामना किया है।

अकाउंटेंट मोनिका और वेयरहाउस सुपरवाइजर रोनाल्ड के घर 20 फरवरी 1988 को पैदा हुईं रॉबिन रिहाना फैंटी के पैरेंट्स तभी अलग हो गए थे, जब वह महज 14 साल की थीं। साधारण परिवार और फिर पैरेंट्स के डिवोर्स से रिहाना की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ा था। रिहाना माता-पिता के अलग होने के बाद पिता के साथ रहने लगीं।

उनके पिता शराब पीने के आदी थे और ऐसे में वो रिहाना को काफी परेशान किया करते थे। रिहाना को अपने सांवले रंग की वजह से भी स्कूल में बुली किया जाता था। इस वजह से रिहाना को सिर में दर्द की शिकायत हो गई। बस इसी दर्द को दूर करने के लिए रिहाना सिंगिग करने लगीं। इसी बीच जब वो 15 साल की थीं तो प्रोड्यूसर इवान रोजर्स की ओर से लिए जा रहे ऑडिशन में पहुंची। ये उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट था और इसके बाद वो पॉपस्टार के तौर पर दुनिया में छा गईं।

Related Articles

Back to top button