ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

ऑक्सीजन रिफिलिंग में फटा सिलिंडर, तीन मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

लखनऊ।  लखनऊ के चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन मजदूरों की की मौत हो गई है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आस पास के इलाका भी दहल उठा।

ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट हादसे में कई मजदूरों के हाथों पैरों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर शोक व्यक्त कर घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि घटना तीन बजकर 30 मिनट की है, एक सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से तीन लाेगों के आहत व पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही टेक्नीकल टीम व सीएफओ द्वारा जांच की जा रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है जैसे ही डिटेल मिलती है अवगत करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिनहट के ऑक्सीजन प्लांट में रीफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

सिलिंडर में डिफेक्ट से हुआ ब्लास्ट: पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि केटी गैस प्लांट चिनहट में लगभग डेढ़ घंटे पहले ऑक्सीजन गैस सिलिंडर भरे जा रहे थे। उसमें से एक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। उससे तीन लोगों की मौत हो गई है एक गंभीर है। चार और गंभीर रूप से घायल है जिन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सिलिंडर में कुछ डिफेक्ट था, अभी तकनीकी टीम जांच कर रही है। यहां के स्टाफ के साथ घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button