ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
देश

कर्नाटक: धारदार हथियार से हमला, फिर कार से कुचला… बेलगावी में लोक गायक की हत्या

कर्नाटक के बेलगावी जिले से हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बेलगावी जिले के रायबाग तालुक के बुदिहाल गांव में एक युवा लोक गायक की महज पांच हजार रुपयों के लिए बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक लोक गायक की पहचान मारुति अदिवेप्पा लाठठे (22) के रूप में हुई है. वो एक प्रतीभाशाली लोक गायक थे.

उन्होंने कर्नाटक शैली में गीतों की रचना की और गीत गाए. उनका यूट्यूब चैनल भी था. हाल ही में उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी. महज पांच हजार रुपयोंं के लिए गायक मारुति की नृशंस हत्या ने उत्तर कर्नाटक के सभी साथ-साथ संगीत प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है. मारुति पर तब हमला किया गया जब वो अपने दोस्त के साथ जा रहे थे.

घातक हथियारों से की हत्या, फिर कार से कुचला

मारुति को अचानक ईरप्पा अक्कीवते नाम के व्यक्ति और उसके कुछ लोगों ने रोका. फिर घातक हथियारों से उनकी हत्या कर दी. इसके बाद मारुति को कार से कुचल दिया. मारुति की हत्या के मामले में रायबाग पुलिस स्टेशन में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो आरपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. दरअसल, मारुति ने आरोपी ईरप्पा अक्कीवते से 50 हजार रुपये लिए थे.

मारुति ने काम कर दिया था बंद

मारुति ने ये पैसे गन्ना काटने के लिए थे, लेकिन वो अपने गानों की भारी मांग के चलते ये काम कुछ ही दिन कर पाए. बाद में मारुति ने फैक्ट्री में जाना और गन्ना काटने का काम करना बंद कर दिया. हालांकि कुछ दिन काम करने वाले मारुति ने 45 हजार रुपये लौटा दिए थे. युवा लोक गायक ने संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया. ईरप्पा इसलिए नाराज था क्योंकि मारुति ने उसके बकाया पैसे नहीं लौटाए थे.

इसी कारण ईरप्पा ने अपने लोगों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. इस हत्याकांड के मामले में रायबाग पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने दो आरपियों सिद्धराम वाडेयार और आकाश पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Related Articles

Back to top button