ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

उज्जैन: भक्तों को दर्शन देने ढाई बजे रात में ही जागे बाबा महाकाल, सावन के पहले सोमवार पर हुआ मनमोहक शृंगार

सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था की बयार बही. आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर के बाहर जुटने लगी थी. हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन पाने के लिए कतार में खड़े नजर आए. आज अहले सुबह 2:30 बजे बाबा महाकाल जागे और पंचामृत से भव्य पूजन-अभिषेक कर उनका विशेष शृंगार किया गया. इसके बाद महाकाल की भस्म आरती शुरू हुई.

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी. सामान्य दिनों में जहां 1700 श्रद्धालु ही भस्म आरती का प्रत्यक्ष दर्शन कर पाते हैं, वहीं आज चलित भस्म आरती की व्यवस्था कर हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ दिया गया. कार्तिक मंडपम से श्रद्धालुओं को इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन कराए गए. श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है और पहला सोमवार बेहद भव्य और ऐतिहासिक बन गया.

बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया

महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल का विशेष शृंगार पूजन किया गया. महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज सबसे पहले वीरभद्र की आज्ञा लेकर चांदी के गेट खोले गए. इसके बाद पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया. इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल भी अर्पित किया गया.

महानिर्वाणी अखाड़े ने की पूजा

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई. फिर बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म अर्पित कर भोग भी लगाया गया. भस्म आरती में आज हजारों की संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकार लगाते दिखे. मंदिर परिसर के बाहर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा.

Related Articles

Back to top button