ब्रेकिंग
सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से च... कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ...
खेल

किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू सेमीफाइनल में पहुंचे

श्रीकांत ने एक घंटे दो मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में कोरिया के सोन वन्हो को 21-12, 18-21, 21-12 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना जॉनथन क्रिस्टी और कुनलवुत वितिदसरन के विजेता से होगा। वहीं सिंधू ने बुसनान के 21-10,21-16 से हराया।
भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू कोरिया ओपेन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मैच में कोरिया के सोन वन्हो को 21-12, 18-21, 21-12 से हराया। एक घंटे दो मिनट तक चले इस मैच में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तीसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए श्रीकांत ने मैच अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना जॉनथन क्रिस्टी और कुनलवुत वितिदसरन के विजेता से होगा।

वहीं तीसरी सीड सिंधू ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सातवीं सीड थाइलैंड की बुसनान को सीधे सेट में 21-10,21-16 से हराया। दो बार की ओलंपिक विजेता सिंधू शुरुआत में 2-5 के अंतर से पिछड़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार चार प्वाइंट लेकर 6-5 की बढ़त बनाई और 21-10 से पहला सेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत में ही 8-2 की बढ़त ले ली थी। उन्होंने इसे जारी रखा और यह सेट 21-16 के अंतर से जीता। फाइनल में उनका सामना कोरिया की एन सेयॉन्ग या जापान की कावाकमी से होगा।

Related Articles

Back to top button