ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
बिहार

झारखंड में जल्द शुरू होगी फ्लाइंग एकेडमी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने के निर्देश दिए हैं और ये भी कहा कि एकेडमी ऐसी होनी चाहिए जिसमें एयर होस्टेस की ट्रेनिंग की भी सुविधा हो। मुख्यमंत्री ने नागर विमानन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये और कहा कि विभाग को और बेहतर और एक्टिव बनाने की जरूरत है। इस समीक्षा बैठक में सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की सेवाओं के व्यवसायिक इस्तेमाल, फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने, नागर विमानन निदेशालय के गठन और हवाई अड्डा परिसर में सोलर पार्क की स्थापना करने समेत बहुत से विषयों पर विस्तार से चर्चा हुयी।

मुख्यमंत्री हेमंत ने अधिकारियों को इस दिशा में योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टूरिज्म सर्किट और एंबुलेंस सेवा समेत दूसरे बेहतर विकल्प तलाशने की दिशा में पहल करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के एविएशन क्षेत्र में बेहतर भविष्य को लेकर नागर विमानन विभाग को फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में परिचारिका (एयर होस्टेस) के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button