ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

पायलटों की गलती से हुआ था स्टेट प्लेन हादसा, केंद्र की रिपोर्ट में भी दोषी

ग्वालियर ।   ग्वालियर विमानतल पर छह मई 2021 को मध्य प्रदेश का स्टेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। प्रारंभिक जांच में इसके लिए पायलटों को जिम्मेदार मानते हुए उनका लाइसेंस एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया था। केंद्र सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा कराई गई विस्तृत जांच में भी पायलटों को ही दोषी पाया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के विमानन विभाग ने मुख्य पायलट कैप्टन माजिद खान को पूरक आरोप पत्र जारी किया है। साथ ही विभागीय जांच का जिम्मा सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी सतीश चंद्र मिश्र को सौंपा है। कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए सरकार स्टेट प्लेन और हेलिकाप्टर से दवाइयां जगह-जगह पहुंचा रही थी। स्टेट प्लेन रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर ग्वालियर गया था।

विमानतल पर उतरते समय विमान अरेस्टर बैरियर में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें विमान को बड़ा नुकसान पहुंचा और उड़ान भरने के लायक नहीं रहा। विमान का बीमा भी नहीं था, इसलिए सरकार को आर्थिक नुकसान भी हुआ। मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय ने अपनी एजेंसी से कराई थी। इसमें पायलटों को दोषी माना गया है, क्योंकि उन्होंने प्रक्रिया का पालन नहीं किया। विमान निर्धारित ऊंचाई से नीचे था, इसलिए अरेस्टर बैरियर में फंस गया। कैप्टन माजिद खान से इस मामले में सात दिनों में जवाब मांगा गया है। विभाग के सचिव एम सेलवेंद्रन ने बताया कि विभागीय जांच की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। जेट प्लेन खरीदने के लिए अगले सप्ताह मांगे जाएंगे प्रस्ताव उधर, सरकार ने जेट प्लेन खरीदने का निर्णय लिया है। बजट में इसके लिए 120 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। विमानन विभाग प्लेन खरीदने के लिए अगले सप्ताह प्रस्ताव मांगेगा।

Related Articles

Back to top button