ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर आनंद राय

नई दिल्ली ।   मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गुरुवार रात दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तारी के बाद व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर आनंद राय ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। आनंद ने हाल ही में मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (एमपी-टीईटी) पेपर लीक का पर्दाफाश किया था। मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामले के सिलसिले में दर्ज एफआइआर में हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान करने वाला अपना आदेश रद करने के बाद आनंद को गिरफ्तार किया गया था। उनकी ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ को बताया कि मामले का मुख्य आरोपित जमानत पर है, लेकिन व्हिसलब्लोअर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था, लेकिन दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मध्य प्रदेश ले जाया गया। तन्खा ने याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग की, इस पर प्रधान न्यायाधीश ने सोमवार को सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button