ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
खेल

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का चयन रविवार को, रहाणे की हो सकती है वापसी

बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के बाद जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी 20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया जा चुका है, लेकिन रविवार को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान किया जाएगा।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में केएल राहुल की वापसी हो सकती है। राहुल सिमित ओवरों के प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका ईनाम उन्हें मिल सकता है। वहीं हार्दिक पांड्या अगर पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो उन्हें वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है। टीम में चयन को लेकर पांड्या की फिटनेस पर चयनकर्ताओं की पूरी नजर बनी हुई है।

केएल राहुल इस वक्त रन बनाने के मामले में निरंतर हैं और कप्तान विराट कह भी चुके हैं कि राहुल जैसे खिलाड़ी जब फॉर्म में हों तो उन्हें किसी भी टीम के बाहर रखना सही नहीं है। ऐसे में फिट हो चुके पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के मुकाबले उनके चांस टीम में चुने जाने के ज्यादा बन रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव के बजाए युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है। न्यूजीलैंड में अश्विन या रवींद्र जडेजा दोनों में से किसी एक को टेस्ट की अंतिम ग्यारह में मौका मिलने की संभावना है।

भारतीय टीम प्रबंधन इंतजार कर रही है कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए भी पूरी तरह से फिट हो जाएं। अगर वो पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो वनडे टीम में उनका चयन तय माना जा रहा है। अगर हार्दिक फिट नहीं होते हैं तो शायद सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में मौका मिल सकता है। कहा जा रहा है कि वनडे टीम में केदार जाधव की जगह तकनीकी तौर पर मजबूत अजिंक्य रहाणे को भी मौका दिया जा सकता है।

बीसीसीआइ के सूत्र ने पीटीआइ से बात करते हुए कहा कि केदार जाधव जाहिर तौर पर 2023 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे और अब वो गेंदबाजी भी नहीं करते हैं। वो टी 20 टीम का हिस्सा भी नहीं हैं इस वजह से उन्हें न्यूजीलैंड ले जाने का कोई मतलब नहीं बनता है। ऐसे में वनडे टीम में सूर्यकुमार यादव और अजिंक्य रहाणे में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button