ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
छत्तीसगढ़

फायनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से तीन युवकों ने रुपये से भरा बैग लूटा

रायगढ़। थाना सरिया अंतर्गत ओडिशा जाने के मार्ग पर कोतराडिपा नाला के पास फायनेंस कम्पनी के दो कर्मचारियों से करीब 52 हजार रुपये और मोबाइल कर लूट हो गई। वारदात की सूचना पर सरिया पुलिस ने बड़े नावापारा, रिसोडा क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है।
प्रार्थी राजकुमार बाघ 27 साल निवासी ग्राम अंतरझोला थाना सराईपाली जिला महासमुंद थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अविरल फायनेंस लिमिटेड, सारंगढ; में असिस्टेट ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है । शुक्रवार की सुबह अपने साथी किशोर कुमार बंजारे के हीरो एचएफ डिलक्स सीजी 22 आर 0417 में समूह का पैसे लेने बडे नावापारा, सरिया आये थे । दोनों बडे नावापारा, कर्राकोट, बम्हनीपाली में लोगों से समूह का रूपये वसूल किये । उसके बाद दोनों एक मोटर साइकिल में वापस सारंगढ़ जा रहे थे । दोनों अपना-अपना कलेक्शन का रुपये अपने बैग में रखे थे कि दोपहर करीब 1ः30 बजे कोतराडीपा नाला के पास एक मोटर सायकल में तीन व्यक्ति पीछे से आये और राजकुमार बाघ से उसका बैग खींचने लगे जब वे बैग छुड़ा नहीं पाये तो मोटर साइकिल को लात से ध-ा मारकर गिरा दिये जिसके बाद उनमें से दो व्यक्ति आये और राजकुमार का मोबाइल और दोनों के बैग जिसमें एक में 22 हजार रुपये एवं दूसरे बैग में 32158 रुपये था, लूटकर भाग गये ।

Related Articles

Back to top button