ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
खेल

Stock Market: बैंकिंग, ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली, 233 अंक की तेजी के साथ खुला Sensex

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती सत्र में बैंकिंग, फाइनेंस और ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली देखने को मिली। इस वजह से BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 233 अंक की बढ़त के साथ खुला और बाद में इसमें और तेजी देखने को मिली। सुबह 09:38 बजे Sensex पर 382.61 अंक यानी 0.96 फीसद की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। दूसरी ओर सुबह 09:47 बजे NSE Nifty पर 119.65 अंक यानी 1.03 फीसद की तेजी के साथ 11,788.80 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग चल रही थी।

Sensex पर सुबह 09:38 बजे तक ICICI Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.02 फीसद की तेजी देखने को मिल रही थी। इसके अलावा SBI के शेयरों में 3.27 फीसद की तेजी देखने को मिली। वहीं, IndusInd Bank के शेयरों में 2.85 फीसद का उछाल देखने को मिला।

इनके अलावा एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, बजाज फिनजर्व, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाइटन, एचसीएल टेक, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति और रिलायंस के शेयरों में भी हरे निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।

दूसरी ओर भारती एयरटेल के शेयर में 0.79 फीसद की सर्वाधिक गिरावट देखने को मिली। इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिन्दुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के शेयरों पर भी लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।

इससे पिछले सत्र में Sensex 143.51 अंक या 0.36 फीसद चढ़कर 39,757.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर Nifty 26.75 अंक यानी 0.23 फीसद चढ़कर  11,669.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 740.61 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की।

रिलायंस सिक्योरिटीज में संस्थागत कारोबार विभाग के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि वैश्विक संकेतों के आधार पर भारत में ठीक-ठाक कारोबार होता दिख रहा है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और कोविड-19 के मामलों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिल सकता है।

शंघाई, हांगकांग, सिओल और टोक्यो में भी शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button