ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

आठ सीट पर 81 प्रत्‍याशी मैदान में, सीएम रुपाणी के लिए प्रतिष्‍ठा की जंग

अहमदाबाद। LIVE Gujarat Political Reaction: गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7:00 बजे से मतदान हो रहा है। राज्‍य में सुबह 10 बजे तक 11.52% मतदान हुआ है। राज्‍य की अबडासा, लिंबड़ी, डांग, कपराड़ा, मोरबी, गढडा, करजण व धारी सीट पर मतदान हो रहा है। गुजरात में 8 सीट पर 81 उम्मीदवार है मैदान में हैं। अबडासा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह ने जीत का दावा किया। मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी के लिए आठ सीटों पर आने वाला चुनाव परिणाम उनकी प्रतिष्‍ठा की जंग है तो वहीं कांग्रेस को अपनी साख बचाने की फिक्र सता रही है।

 Gujarat by-Election Political and Social Reaction Live Update:

अबडासा से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह ने किया जीत का दावा 

अबडासा से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह ने जीत का दावा करते हुए लोगों को झुकाव अपने पक्ष में बताया और कहा कि अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपए लगाएंगे।

 प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन सीटों पर मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूती से बनाने का आग्रह करता हूं।

कांग्रेस की साख का खुला प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री रूपाणी अपनी हर चुनावी सभा में बार-बार कांग्रेस में गुटबाजी व चुनाव के बाद कांग्रेस के टूटने की संभावना पर चर्चा कर रहे थे तो वहीं कांग्रेस चुनाव प्रचार गद्दार वर्सेज वफादार पर फोकस किया हुआ था। आठ सीटों पर आने वाला परिणाम एक ओर जहां प्रदेश भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री रुपाणी की जनता पर पकड़ को साबित करेगा, वहीं राज्य में कांग्रेस की साख का भी खुला प्रदर्शन होगा। बता दें कि राज्य में बीते 25 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी का शासन है तथा भाजपा जनकल्याण के विभिन्‍न कार्यो को गिनती भी कर रही है। राज्‍य में सड़क, पानी, बिजली, यातायात के साथ गांव-गांव तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट, नर्मदा नहर,  नर्मदा पाइपलाइन के साथ राज्य के बजट में भारी वृद्धि को भाजपा अपनी उपलब्धि गिना रही है।

 चर्चा में हैं ये उम्‍मीदवार

इस बार की चुनावी जंग इसलिए भी रोचक नजर आ रही है, क्योंकि आठ सीटों पर भाजपा ने उन पांच पूर्व विधायकों को उम्‍मीदवार बनाया है, जो कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। मोरबी में कांग्रेस के उम्‍मीदवार जयंतीलाल पटेल अपने वेतन के 24 लाख रुपये जनता की सेवा पर खर्च करने का वादा कर चर्चा में है, वही अबदासा में निर्दलीय प्रत्याशी के कांग्रेस के समर्थन में आने की चर्चा ने मुकाबले को कांटे का बना दिया है भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रध्युम्‍नसिंह जाडेजा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने वहां के स्‍थानीय डॉक्‍टर को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर हनीफ के चुनावी मैदान में खड़े होने से  चुनावी गणित पूरी तरह बदल गया है।

Related Articles

Back to top button