ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

मुंबई में एक बार फिर बारिश में मचाई आफत, जनजीवन पर पड़ रहा खासा असर

मुंबई: मायानगरी मुंबई और उसके निकटवर्ती जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाके खासे प्रभावित हो गए है। लोगों को जगह-जगह जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आम जनजीवन अच्छा-खासा प्रभावित हो रहा है। मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है।

वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। इधर, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने भारी बारिश की आशंका के कारण आज स्कूल बंद रखने का आदेश दिया। हालांकि यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जो बच्चे विद्यालयों में पहुंच गए हैं, प्रबंधन उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का प्रबंध करें। इसके अलावा जलभराव की वजह से जगह-जगह बस मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है और लोगों से समुद्र के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है।

बीएमसी ने ट्वीट करके कहा ‘मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। हम मुंबई के लोगों से आग्रह करते हैं कि समुद्र के नजदीक अथवा जलभराव क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 1916 नंबर जारी किया गया।’ इन सबके अलावा भारी बारिश के कारण विमान सेवा पर भी असर पड़ा हैं। उड़ानों में 15 मिनट से लेकर 30 मिनट तक की देरी हो रही है। वहीं हार्बर लाइन पर रेल सेवा पर बुरा असर पड़ा हैं और कुछ ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button