ब्रेकिंग
CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का 'मिशन रिजल्ट', बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह... Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान...
गुजरात

महाराष्‍ट्र के बाद अब गुजरात में भी कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट की दस्‍तक

अहमदाबाद । देश में अब कोरोना का XE वेरिएंट फैल रहा है। मुंबई के बाद अब गुजरात में XE का मामला सामने आया है। गुजरात में जिस व्यक्ति में कोरोना का एक्सई वैरिएंट मिला है, वह 13 मार्च को कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि एक हफ्ते बाद उनकी हालत में सुधार आया। नमूना जांच के लिए भेजा गया था। अब जब नतीजे सामने आए तो पता चला कि वह एक्सई वेरिएंट से संक्रमित थे। चिंता की बात यह है कि एक्सई वैरिएंट ओमिक्रोन की तुलना में अधिक संक्रामक है।बता दें कि गुजरात में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट की पहचान वडोदरा के एक मरीज के सैंपल में हुई है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 मामले दर्ज हुए जिनमें गांधीनगर में सबसे अधिक 17 मामले देखे गए। गांधीनगर शहर के इन मामलों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 15 के शामिल हैं। कोविड एक्स ई म्यूटेड वायरस दस गुनी गति से संक्रमित करता है लेकिन ये घातक नहीं है। वायरोलॉजी के विशेषज्ञों का मानना है कि दो वेरिएंट के म्यूटेशन से बना यह नया वेरिएंट खुद अपने आप खत्म हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button