ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी खबर! ट्रेन टिकट पर फिर से मिल सकती है छूट

Indian Railways: रेलवे की तरफ से सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली किराए में छूट फिर से बहाल हो सकती है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इस संबंध रेलवे से जानकारी मांगी है.

फिर से बहाल हो सकती है वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूटसामाजिक न्याय मंत्रालय ने रेलवे से मांगी जानकारीकोरोना के बाद दो साल से बंद है

नई दिल्ली: ट्रेन टिकट (Train Ticket) में वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) को मिलने वाली छूट को लेकर एक बार फिर मंथन का दौर शुरू हो गया है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इस संबंध में रेलवे से जानकारी मांगी है. दरअसल, कोविड-19 का खतरा कम होने और देश में अन्य सभी तरह की गतिविधियों के सामान्य होने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से यात्रा के दौरान किराये में मिलने वाली रियायत को बहाल करने की मांग एक बार फिर उठने लगी है, इस बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है. सरकार इस कोशिश में है कि रेलवे पर आर्थिक दबाव भी न पड़े और रियायत भी मिल सके.

रेलवे से मांगी जानकारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश में ऐसी अनक्लेम्ड राशि सवा लाख करोड़ से ज्यादा है और अब तक वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी ढेर सारी योजनाएं मौजूदा समय में इसी फंड से संचालित होती रही है. फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े संगठनों की मांग के मद्देनजर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने रेलवे से इस संबंध में जरूरी जानकारियां मांगी हैं, जिसके बाद आगे की रणनीति पर केंद्र सरकार काम करेगी.

2 साल से बंद है ये सर्विस

कोविड महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी के किराए में रियायत बंद कर दी थी, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं. हालांकि यह सुविधा कब तक बहाल होगी इसको लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है. लेकिन जिस तरह से वरिष्ठ नागरिकों की ओर से दबाव बढ़ रहा है, उसको देखते हुए इस पर जल्द कोई फैसला लिए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है. मौजूदा समय में देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या करीब 14 करोड़ है.

रेल मंत्री ने कही थी ये बात

हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दिनों लोक सभा में कहा था कि करीब सात करोड़ वरिष्ठ नागरिक करीब दो साल से बिना किसी छूट के ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं. लिहाजा सभी वरिष्‍ठ नागरिक रेल किराए में बिना किसी छूट के यात्रा करने के लिए मजबूर हैं.

Related Articles

Back to top button