ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
व्यापार

सितंबर तक शुरू होगी Jet Airways की उड़ान

जेट एयरवेज ने साल 2019 में उड़ान सेवाएं बंद कर दी थी। हालांकि, मुरारी लाल जालान और कालरॉक कंसोर्टियम ने जून 2021 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की निगरानी मे बोली जीती थी |करीब तीन साल बाद एक बार फिर जेट एयरवेज एयरलाइन आसमान में उड़ने को तैयार है। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी संजीव कपूर के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही तक परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।संजीव कपूर ने मिंट को दिए इंटरव्यू में जेट एयरवेज की उड़ान को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन को अप्रैल के अंत तक उड़ानें संचालित करने के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।संजीव कपूर ने बताया कि नए और पुराने दोनों तरह के पट्टों से विमानों की पर्याप्त उपलब्धता है। बहुत सारे विमान हैं जिन पर हम विचार कर सकते हैं। हम तय करेंगे कि हमारी जरूरतों और लागत लाभों को देखते हुए हमारे लिए सबसे अच्छा क्या है। मैं एक सटीक संख्या नहीं देना चाहता, लेकिन हम इसकी जरूरतों और प्रतिस्पर्धा के बारे में जानते हैं।

Related Articles

Back to top button