ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के राम BJP को नहीं आए पसंद… कांग्रेस बोली- भाजपा के मुंह में राम लेकिन दिल में नाथूराम…जानिए पूरा मामला

रायपुर : भगवान राम के ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में इन दिनों राम पर विवाद छिड़ा हुआ है। विवाद भगवान राम की 51 फीट की मूर्ति को लेकर है जो रायपुर के चन्द्रखुरी में लगाई गई है। अब इसी मूर्ति को लेकर सियासत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल में लगाई गई यह भगवान राम की 51 फीट की मूर्ति बीजेपी को अब पसंद नहीं आ रही है। इसलिए बीजेपी की सरकार अब यहां नई मूर्ति लगाने की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राम बीजेपी को पसंद नहीं आ रहे है। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है। यहां माता कौशल्या का मायका भी है। रायपुर के चंद्रखुरी में माता कौशल्या का भव्य मंदिर है। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने चंद्रखुरी में प्रभु राम की 51 फीट की विशालकाय मूर्ति लगवाई लेकिन उसके कुछ ही महीना बाद छत्तीसगढ़ की बीजेपी ने राम मूर्ति को विकृत बताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया था। आरोप यह था कि जो मूर्ति लगाई गई है। उसमें भगवान राम के गरिमा के अनुरूप नहीं है। सही स्वरूप को नहीं दर्शाया गया है। भगवान राम के नाक और हाथ के साथ ही पैरों की उंगलियों की बनावट सही ढंग से नहीं है। भगवान राम का स्वरूप ऐसा नहीं है। बीजेपी ने मूर्ति को विकृत बताया था और मूर्ति को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।

अब बीजेपी सरकार चंद्रखुरी में भगवान राम की नई 51 फीट की मूर्ति लगवाने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो इसकी लागत लगभग 80 लाख रुपए के आस पास होगी। उस दौरान 51 फीट की राम मूर्ति को उड़ीसा के बिल्हा पत्थर से बनाया गया था। इसे रायपुर में उड़ीसा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मूर्तिकारों ने मिलकर बनाया था। लेकिन अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नई मूर्ति बनाने का काम शुरू भी हो गया है। 51 फीट की नई मूर्ति 2 महीने में बन कर तैयार हो जाएगी। यह मूर्ति 2 टन 14 सेंड स्टोन जोड़कर बनाई जा रही है। ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा 51 फीट की इस भगवान राम की मूर्ति को तैयार करने में लगे हुए हैं।

इस मामले पर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के मुंह में राम लेकिन मन में नाथूराम है भाजपा सिर्फ भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है भगवान राम को अनेक स्वरूप में देखा और माना जाता है भगवान राम की मूर्ति वनवासी राम की लगाई गई है लेकिन भाजपा उसमें खोट निकाल रही है। भाजपा को अपने मन में बैठे पाप को बाहर निकालना चाहिए कण कण में राम है।

वहीं बीजेपी का कहना है कि मूर्ति लगाने के नाम पर कांग्रेस सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और जिस मूर्ति को लगाया गया है वह विकृत है। भगवान राम का जो स्वरूप लोगों के अनुरूप होना चाहिए गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। इसलिए चंद्रखुरी में भांजे राम की नई मूर्ति लगाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button