ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मध्यप्रदेश

रूस में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मैहर की सृष्टि शर्मा का शव पहुंचा, इलाके में शोक का माहौल

मैहर : रूस में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मैहर की बेटी सृष्टि शर्मा का शव आज विशेष विमान से सतना लाया गया और फिर सड़क मार्ग से मैहर पहुंचाया गया। सृष्टि के अंतिम दर्शन के लिए घर पर भारी संख्या में लोग जुटे हैं। इकलौती जवान बेटी का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

आपको बता दें कि सृष्टि रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी और इस साल उसका अंतिम वर्ष था। पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन वह मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी, तभी कार पलटने से हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

परिवार ने बताया कि सृष्टि को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर रूस भेजा था। इस साल उसका अंतिम वर्ष था और उम्मीद थी कि वह डॉक्टर बनकर वापस लौटेगी और पिता की क्लिनिक संभालेगी। लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। आज बेटी का शव देख पूरा मैहर शोक में डूबा हुआ है। सृष्टि की इस दुखद मृत्यु से मैहर में मातम का माहौल है। परिवार और पूरे शहर ने एक होनहार बेटी को खो दिया है।

Related Articles

Back to top button