ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

एमएलसी चुनाव में भी धांधली करवा सकती है भाजपा-अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के मतदान में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है। विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के लिए कल नौ अप्रैल को मतदान होना हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनावों में जिस तानाशाही से विपक्ष के नामांकन पत्रों की लूट की। उससे यह बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा का लोकतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन में विश्वास नहीं है। स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भी भाजपा सरकार के दबाव में निर्विरोध चुनाव का नाटक किया गया है। इन घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में यह निष्कर्ष निकलता है कि भाजपा सरकार इस चुनाव में भी धांधली करवा सकती है। वह विधान परिषद में जबरन बहुमत बनाने की साजिश कर रही है। भाजपा सरकार प्रशासन का दुरुपयोग करने में संकोच नहीं कर रही है। अधिकारियों से ग्राम प्रधान, बीडीसी तथा अन्य मतदाताओं को डरा-धमकाकर मनमाने नतीजे चाहती है। हम उम्मीद करते हैं कि निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा और कल होने वाले मतदान में सत्तापक्ष को कोई धांधली नहीं करने देगा।

Related Articles

Back to top button