ब्रेकिंग
14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
देश

गर्मियों में कार पार्क करते वक्त जरा सी गलती करा सकती है हजारों रुपयों का नुकसान, जानें बचने का तरीका

कार के मामले में आपसे हुई जरा सी गलती भी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

कार खरीदना काफी लोगों का सपना होता है और जिन लोगों का यह सपना होता है असल में वही लोग कार खरीदने की असली खुशी को समझ पाते हैं. इसीलिए, बड़ी संख्या में लोगों को अपनी कार से बहुत प्रेम भी होता है लेकिन कार के मामले में आपसे हुई जरा सी गलती भी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में आज हम गर्मियों में कार पार्क करने के मामले में होने वाली गलती के बारे में आपको बताएंगे और साथ ही इससे कैसे बचा जाए, इसे लेकर भी आपको टिप्स देंगे. दरअसल, गर्मियों में जब आप कार को धूप में पार्क करते हैं तो कार के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है और और गैस बनने लगती है, जो अगर समय पर बाहर ना निकले तो कार के शीशों में दरार पड़ सकती है और शीशों में दरार पड़ने का मतलब हजारों रुपये का खर्चा होना है. चलिए जानते हैं कि इससे कैसे बचा जाए.

छाया में कार पार्क करेंकार को छाया में पार्क करने की कोशिश करें और धूप में पार्क करने से बचें. दरअसल, जब कार के ऊपर सीधे धूप पड़ती है तब कार के अंदर गर्मी और गैस ज्यादा बनती है. वहीं, अगर कोई कार धूप के मुकाबले छाया में पार्क होगी तो स्वाभाविक है कि उसके अंदर गर्मी और गैस, दोनों कम बनेंगी. ऐसी स्थिति में आपकी कार लंबे समय तक गर्मी को झेल सकेगी और कार के शीशों में दरार पड़ने की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी.

कार के शीशे थोड़े से खुले रखें!इस परेशानी से बचने के लिए कार के शीशों को थोड़ा सा खुला छोड़ा जा सकता है. हालांकि, यह काम आप सिर्फ उस स्थिति में करें जब आपने कार को बिल्कुल सिक्योर प्लेस पर पार्क कर रखा है, यानी जहां चोरी या किसी अन्य नुकसान का कोई खतरा ना हो. कार के शीशे थोड़ा सा खुला छोड़ने से होता यह है कि कार के अंदर गर्मी की वजह से जो गैस बन रही होती है, वह धीरे-धीरे खुले शीशों वाली जगह से बाहर निकलती रहती है.

Related Articles

Back to top button