ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
व्यापार

Paytm IPO को लेकर फाइनेंस कमिटी की मीटिंग में हुई चर्चा, इशू प्राइस से काफ़ी नीचे है स्टॉक

पेटीएम आईपीओ 9 फीसदी डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुआ था. लिस्टिंग के दिन BSE पर शेयर 1955 रुपये पर खुला. जबकि इश्‍यू प्राइस 2150 रुपये था. यह करीब 9.07 फीसदी या 195 रुपये नीचे रहा था.

पेटीएम आईपीओ (Paytm IPO) आने से पहले भी सुर्खियों में रहा और अब कंपनी लिस्टिंग के बाद भी सुर्खियों में लंबे समय से है. इसकी वजह कोई जोरदार उपलब्धि नहीं, बल्कि One 97 Communications Ltd. के नाम से Paytm के शेयर के इश्यू प्राइस से भी नीचे चला जाना है. यहां तक कि फ़ाइनेंस कमिटी की मीटिंग में भी Paytm के आईपीओ को लेकर चर्चा हुई.

फ़ाइनेंस कमिटी ने इन मुद्दों पर भी की बातफ़ाइनेंस कमिटी ने साइबर security पर भी चर्चा की. इसके अलावा, कमिटी ने NSE पर चल रही जांच का करेंट स्टेटस भी जाना. सेबी ने यूनिफ़ाइड security कोड पर विचार रखे. साथ ही आने वाले समय में कैसे मशीन लर्निंग और आर्टिफ़िशियल intelligence बाज़ार में करेगा काम इस पर भी चर्चा हुई. कमिटी जल्द ही अगली मीटिंग मुंबई में करेगी इस बात पर फ़ैसला किया गया.

पेटीएम ने निवेशकों को निराश कियापेटीएम आईपीओ ने निवेशको भारी निराश किया. निवेशकों की गाढ़ी कमाई इस शेयर में फंसी है. निवेशक शेयर One 97 Communications Ltd stock price) के मजबूत होने की राह देख रहे हैं. बता दें, पेटीएम आईपीओ 9 फीसदी डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुआ था. लिस्टिंग के दिन BSE पर शेयर 1955 रुपये पर खुला. जबकि इश्‍यू प्राइस 2150 रुपये था. यह करीब 9.07 फीसदी या 195 रुपये नीचे रहा था. पेटीएम शेयर यानी One 97 Communications Ltd. स्टॉक का प्राइस 5 अप्रैल 2022 को 609.30 रुपये पर क्लोज हुआ.

प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये तय किया गया थाआईपीओ को 4.83 करोड़ शेयर्स के मुकाबले 9.14 करोड़ शेयर्स के लिए बिड मिली थी. Paytm IPO के लिए प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये तय किया गया था. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्‍यू 1.39 लाख करोड़ था. Paytm ने अपने IPO का साइज बढ़ाकर 18,300 करोड़ रुपये किया था. पहले Paytm की IPO के जरिए कुल 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी. इश्यू के तहत 8300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए किए. वहीं, इसमें 10 हजार करोड़ का ऑफर फार सेल (OFS) था.

Related Articles

Back to top button