ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
व्यापार

विदेशी मुद्रा भंडार पिछले 5 दिनों में 11.17 अरब डॉलर फिसला, हफ्तेभर में आई सबसे बड़ी गिरावट

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई है. आइए जानें इस हफ्ते कैसा रहा विदेशी निवेशकों का कारोबार-

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई है. ग्लोबल भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से मुद्रा के दबाव में आने के कारण भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.173 अरब डॉलर घटकर 606.475 अरब डॉलर पर आ गया. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आंकड़ों में इस बारे में जानकारी दी है.

25 मार्च को भी आई थी गिरावटइससे पूर्व 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर रहा था. आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) के घटने की वजह से आई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. आंकड़ों के मुताबिक, एफसीए 10.727 अरब डॉलर घटकर 539.727 अरब डॉलर रह गया.

जानें कैसा इंटरनेशन करेंसी का हाल?डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है.

9.6 अरब डॉलर की आई कमीआपको बता दें आरबीआई अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचकर मुद्रा बाजार में अस्थिरता को कम करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करता है. यूक्रेन पर रूस के हमले ने मुद्रा बाजारों में समस्या पैदा कर दी है. इससे पहले 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 9.6 अरब डॉलर की सर्वाधिक कमी आयी थी.

गोल्ड रिजर्व में आई गिरावटआलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) का मूल्य भी 50.7 करोड़ डॉलर घटकर 42.734 अरब डॉलर रह गया. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (SDR) 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.879 अरब डॉलर हो गया. आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार भी 40 लाख डॉलर बढ़कर 5.136 अरब डॉलर हो गया.

Related Articles

Back to top button