ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

Ind vs NZ: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव का सुझाव, बाहर होगा धुरंधर!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विराट एंड कंपनी को 347 रन का स्कोर बनाने के बाद करारी शिकस्त मिली। रोस टेलर के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय टीम को इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी खराब गेंदबाजी की वजह से हार मिली। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया को बदलाव का सुझाव दिया है। कोहली को हरभजन ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को साथ खिलाने का सुझाव दिया।

हरभजन सिंह ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मैं दोनों ही स्पिनर (कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल) को साथ में खेलते देखना चाहूंगा। यह न्यूजीलैंड टीम तेज गेंदबाज को बड़ी आसानी से खेलती है। किसी भी दिन और किसी भी गेंदबाज के ओवर में वो रन बनाने में सक्षम हैं। लेकिन जब स्पिनर को खेलने की बात आती है तो यह हमेशा ही उनके लिए एक सावल होता है। मिडिर ओवर्स में आप विकेट निकाल सकते हैं। लिहाजा मैं दोनों ही स्पिनर को एक साथ खेलते देखना चाहूंगा।”

कुलदीप और चहल की जोड़ी को एक साथ खिलाने के लिए किस खिलाड़ी के बाहर किया जाए इसपर भी हरभजन ने राय दी। उन्होंने कोहली की उलझन सुलझाते हुए कहा, “आप केदार जाधव को बाहर बिठा सकते हैं और एक अतिरिक्त स्पिनर को टीम में शामिल कर सकते है।”

पहले वनडे में गेंदबाजों की हुई पिटा

भारत ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन खराब गेंदबाजी की वजह से टीम को हार मिली। कुलदीप यादव सबसे महंगे रहे और उन्होंने 10 ओवर में 84 रन दिए तो वहीं शार्दुल ठाकुर ने 9 ओवर में 80 रन लुटाए। रवींद्र जडेजा ने भी 10 ओवर में 64 रन खर्च किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button