ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

भारत ने अभी तक नहीं की है U19 World Cup की मेजबानी, जानिए क्या BCCI चाहती है मुनाफा?

नई दिल्ली। ICC U19 World Cup: भारत अंडर 19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम ने अलग-अलग खिलाड़ियों की कप्तानी में 4 विश्व कप जीते हैं, जबकि लगातार तीसरी बार भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में भारत की युवा टीम ने रौंदा है और सातवीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है। हालांकि, आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि अंडर 19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम भारत ने एक भी बार इस ग्लोबल यूथ टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की है।

आइसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप की मेजबानी की लेकर अफवाह थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसलिए इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराएगा, क्योंकि इससे फायदा नहीं होता है। वहीं, बीसीसीआइ के पूर्व अधिकारियों ने इस तरह की खबरों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है कि बीसीसीआइ मुनाफा देख रही है। बोर्ड के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और पूर्व बीसीसीआइ सचिव निरंजन शाह ने इन्हीं बातों का जवाब दिया है और कहा है कि ये फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC को करना होता है।

मुनाफा नहीं है U19 वर्ल्ड कप की मेजबानी का कारण

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अनिरुद्ध चौधरी ने कहा है, “अंडर 19 वर्ल्ड कप के मेजबानी का फैसला आइसीसी को करना होता है। ये उन पर निर्भर करता है कि वे किस तरह से अंडर 19 वर्ल्ड कप को प्रमोट करना चाहते हैं। मैं नहीं मानता है कि मुनाफे के कारण भारत इसकी मेजबानी नहीं कर रहा। बीसीसीआइ घरेलू क्रिकेट पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जिससे बोर्ड को कोई मुनाफा नहीं होता है। अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत में आयोजित नहीं हो रहा है इसका जवाब बीसीसीआइ से ज्यादा आइसीसी को पता होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “ICC के Executive Board ने वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर पहले ही निर्णय लिया हुआ है। 2014 में हुई मीटिंग में 2015 से 2023 तक होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी तय कर ली गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि बीसीसीआई ने कभी भी जूनियर इवेंट की मेजबानी करने की इच्छा नहीं जताई।” वहीं, शाह ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि हमारे पास अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिलाफ कुछ है। रेवेन्यू की कमी कोई कारण नहीं है। दूसरे हिसाब से देखें तो ये हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात है कि वे विदेशों में भी अच्छा कर रहे हैं और जीत रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button