ब्रेकिंग
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश ... Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै...
मध्यप्रदेश

बढ़ी हुई दर हो चुकी है लागू, मई का बिल देगा झटका

भोपाल । प्रदेश में बिजली के नए दाम बीते शुक्रवार से लागू हो गए हैं। बिजली की बढ़ी दर के आधार पर बिजली बिल मई माह में उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस बिल में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के आधार पर तय बिजली की दर के हिसाब से ही आंकलन होगा लेकिन आठ अप्रैल ये बढ़ी दर प्रभावी हो जाएगी। यानी अप्रैल के बिल में दो दरों के आधार पर खपत का आंकलन किया जाएगा। बिजली मामलों के जानकार कहते हैं कि मप्र विद्युत नियामक आयोग ने 2.61 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की अनुमति दी है। आने वाले दिनों में साल के औसत खपत के आधार पर 45 दिनों की खपत के बराबर सुरक्षा निधि भी उपभोक्ताओं से ली जानी है जिसके लिए तैयारी हो रही है। बिजली कंपनी सुरक्षा निधि हर उपभोक्ता से वसूलती है ताकि बिजली बिल नहीं जमा करने पर उपभोक्ता की सुरक्षा निधि से ही राशि का समायोजन किया जा सके। बिजली कंपनी सुरक्षा निधि पर बैंक की दर से सालाना ब्याज भी उपभोक्ता को देती है।

बिजली के ये दाम लागू :
खपत प्रति यूनिट दर फिक्स जार्च
0-50 यूनिट 4.21 रुपये 69 रुपये
51-150 यूनिट 5.17 रुपये 121 रुपये
151-300 यूनिट 6.55 रुपये 26 रुपये प्रत्येक 0.1 किवा के लिए
300 से ज्यादा 6.74 रुपये 27 रुपये प्रत्येक 0.1 किवा भार के लिए

अभी ये थे दाम :
घरेलू उपभोक्ता मौजूदा दाम
0-50 3.25
51-100 4.13
101-150 5.05
151-300 6.40
300 से ज्यादा 6.65

Related Articles

Back to top button