ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मध्यप्रदेश

MP में मानवता शर्मसार- नवरात्रि में बुआ के घर आई 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, तफ्तीश में जुटी पुलिस

शिवपुरी। एक ओर देशभर में नवरात्रि का पर्व भक्ति-भाव से मनाया जा रहा है. नवरात्रि के पर्व के अंतिम दौर में कन्या पूजन का जारी है. लोग कन्याओं में माँ का रूप में देख उनके पूजन करने में व्यस्त है. भक्ति में माहौल में मनावत को कलंकित करते हुए 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना मप्र के शिवपुरी जिले का है.

पूरा मामला सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा भगौरा का है, जहां अपनी बुआ के यहां आई 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. जिसके बाद 6 वर्षीय मासूम को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है. हालांकि शुरुआती पड़ताल में दुष्कर्मी अज्ञात बताया गया है.

लेकिन नवरात्र के इस तरह की घिनौने अपराध को अंजाम देने से इलाके में काफी रोष का माहौल है. पीड़ित के परिजन आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में जुट गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

Related Articles

Back to top button