ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
छत्तीसगढ़

कण कण में बसे हैं श्री राम- डॉ. महंत

रायपुर :  कण कण में बसे हैं श्री राम- डॉ.  महंतराम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत मौजूद रहे. डॉ चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये बहुत  खुशी की बात है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण का लोकार्पण हो रहा है. डॉ. महंत ने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से ही  यहां मानस का पाठ हो रहा है यह श्री राम की खुद की इच्छा है तभी इस तरह का आयोजन हो पा रहा है.

कण कण में बसे हैं श्री राम- डॉ.  महंत

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कबीर परंपरा के अनुसार जगत में चार प्रकार के भगवान राम हैं…. एक राम दशरथ के बेटे हैं,  दूसरे राम घट-घट में बैठे हैं, तीसरे राम ने पूरे ब्रह्मांड को बनाया है और चौथे राम अन्य सभी के राम हैं…डॉ. महंत ने कहा कि भले ही कबीर ,तुलसी या वाल्मीकि के रामायण अलग-अलग हो लेकिन सब में एक चीज समान है और वह है भगवान श्री राम….. डॉ. महंत ने कहा कि राम हम सभी की आत्मा में विराजमान हैं,  हम सबको राम का भरोसा है और जब तक हम  उनके भरोसे रहेंगे कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता…..

जांजगीर-चांपा : कण कण में बसे हैं श्री राम- डॉ.  महंत

इस दौरान मंच पर देश की विख्यात पार्श्व गायिका श्रीमती अनुराधा पौडवाल भी उपस्थित थीं…. छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने श्रीमती अनुराधा पौडवाल को एक विशेष साड़ी से सम्मानित किया, इस साड़ी में विशेष तौर पर  राम दरबार का अंकन किया गया ह….ये साड़ी कोसा से निर्मित है  जिसे जांजगीर के कलाकारों ने तैयार किया है…..
कार्यक्रम के दौरान राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, जांजगीर कलेक्टर, एसपी समेत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button