ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अनुराधा पौडवाल का गाना सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब

राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए देश-विदेश से आए लोगों की भीड़ उमड़ी। समारोह के दूसरे दिन देर मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल  की प्रस्तुति से शिवरीनारायण राम की धुन में राममय हो गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग ने गायिका अनुराधा पौडवाल को एक विशेष साड़ी उपहार में भेंट की है।

राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलाकारों की प्रस्तुति के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायिका अनुराधा पौडवाल भक्तिमय प्रस्तुति हुई है। अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं मां शबरी की नगरी में आ कर खुद को अभिभूत महसूस कर रही हूं। अनुराधा पौडवाल ने गायत्री मंत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय किया और तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए भजन गाया तो पंडाल में भी जय माता दी के नारे लगने लगे।इस दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एक ऐसा गीत बनना चाहिए जो छतीसगढ़ी रामायण स्थल को लोगों तक पहुचाये, अनुराधा पौडवाल ने कहा कि इस गीत को वो हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में गाएंगी ताकि छत्तीसगढ़ के रामायणकालीन स्थानों को पूरे देश के लोग बेहतर तरीके से जान सकें

Related Articles

Back to top button