ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
उत्तरप्रदेश

एक हफ्ते में शुरू होगी स्मार्ट पार्किंग कहीं से भी सिर्फ 30 सेकेंड में बुक होगा स्लॉट

नोएडा । नोएडा में वाहन पार्किंग स्मार्ट होगी। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर नोएडा प्राधिकरण का एप आ गया है। इसको डाउनलोड किया जा सकता है। अभी इसका ट्रायल शुरू किया गया है। करीब एक सप्ताह में इसकी शुरूआत अधिकारिक रूप से हो जाएगी। संभवत: प्राधिकरण के 17 अप्रैल को स्थापना दिवस के मौके पर इसकी शुरूआत हो जाएगी। लोग घर बैठे 30 सेकेंड में पार्किंग में स्लॉट बुक कर सकेंगे। पहले चरण में बहुमंजिला व पार्कों के नीचे बनी वाहन पार्किंग से शुरूआत की जाएगी जबकि दूसरे चरण में सड़कों की सरफेस पार्किंग को शामिल किया जाएगा। ऐसे में एक एप के जरिए शहर की पूरी पार्किंग व्यवस्था जुड़ जाएगी। इस एप को नोएडा अथॉरिटी पार्क स्मार्ट एप का नाम दिया गया है। ट्रायल बेस पर इसे गूगल प्ले स्टोर पर डाला गया है। आईओएस से भी इसका जल्द क्लीयरेंस आ जाएगा। इसके बाद इस एप को आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा। शहर में कहीं से भी मोबाइल एप के जरिए पार्किंग की बुकिंग की जा सकेगी। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। भुगतान के लिए जल्द ही एप को यूपीआई से भी जोड़ दिया जाएगा। गूगल मैप के जरिए पार्किंग तक पहुंचना भी जा सकेगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर के जरिए एप डाउनलोड कर सकते हैं। ओपन करने के बाद मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। वेरीफीकेशन कोड डालने के बाद एप में प्रवेश कर जाएंगे।

Related Articles

Back to top button