ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा, रोपवे में फंसे कई पर्यटक, एक की मौत

Deoghar News: झारखंड के देवघर में त्रिकुटी पहाड़ के पास बड़ा हादसा हो गया है. यहां रोपवे में अचानक आई गड़बड़ी से कई पर्यटक फंस चुके हैं. वहीं एक ही पर्यटक की मौत भी हो गई है. यहां जानें पूरी डिटेल.

झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में त्रिकुटी पहाड़ के रोपवे (Ropeway) में फंसे पर्यटकों को सकुशल नीचे उतारने के लिए जिला प्रशासन एवं NDRF की टीम आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के हेलीकॉप्टर द्वारा फंसे यात्रियों के सकुशल वापसी कराई जाएगी.

NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी

इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर के आज पूर्वाहन 6:30 पर त्रिकुटी पर्वत पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही आइटीबीपी ,इंडियन आर्मी और NDRFकी टीम त्रिकूट पर्वत पहुंच चुकी है. हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी फंसे पर्यटकों को सकुशल ट्रॉली से नीचे उतारा जाएगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी 48 यात्री विभिन्न ट्रॉली में फंसे हुए हैं. सभी यात्रियों के सकुशल वापसी के लिए कल से ही घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद से बचाव एवं राहत कार्य जारी है. घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हो गई है एवं एक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

बता दें कि देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे में अचानक खराबी आने के कारण कई पर्यटक ट्रॉली में फंस गए हैं. इन्हें सकुशल नीचे उतारने के लिए NDRF की टीम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुड़े हुए हैं. रोपवे में फंसे पर्यटकों से लगातार धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है.

साथ ही विशेष जानकारी भी राहत कार्य से संबंधित में दी जा रही है. जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट रविवार से ही घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं एवं बचाव एवं राहत कार्य के लिए किए जा रहे हैं एक-एक गतिविधि की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button