ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

मैनचेस्टर यूनाइटेड को एवरटन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा

इंग्लैंड की दिग्गज क्लब और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को एवरटन के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रोनाल्डो बौखला गए और मैदान से बाहर आते वक्त उन्होंने एक शर्मनाक हरकत कर डाली। उन्होंने एक फैन के हाथ से मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस हरकत के लिए माफी भी मांग ली। यह घटना मैच के बाद मैदान से बाहर आते वक्त और गूडिसन पार्क के टनल में एंट्री के दौरान की है। रोनाल्डो मैदान से बाहर आते वक्त काफी गुस्से में नजर आए। हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैन से माफी भी मांगी। रोनाल्डो ने लिखा- जिस तरह की परेशानी में हम हैं, वैसे मुश्किल समय में अपने इमोशन पर कंट्रोल करना आसान नहीं है। रोनाल्डो ने कहा- हमें हमेशा दूसरों के प्रति आदर भाव और धैर्य रखना चाहिए। हमें उन युवाओं के लिए मिसाल कायम करना चाहिए, जो इस सुंदर से खेल को देखते हैं और हम जैसा बनना चाहते हैं। मैंने जो गुस्सा जाहिर किया, उसके लिए माफी मांगता हूं। यदि संभव हो, तो मैं इस समर्थक को ओल्ड ट्रैफर्ड में फेयर-प्ले और स्पोर्ट्समैनशिप के तहत एक मैच देखने के लिए आमंत्रित करना चाहूंगा।

Related Articles

Back to top button