ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

गरीब छात्रों को दे रहे हैं निःशुल्क शिक्षा

बस्ती । कोई गरीब छात्र शिक्षा से वंचित न रहने पाये इस बड़े संकल्प के साथ छात्रों के एक समूह द्वारा बस्ती शहर से सटे बेलवाडाड़ी और डारीडीहा स्थित कांशीराम कालोनी के लगभग 100 बच्चांे को प्रत्येक रविवार को 2 घंटे निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। यही नहीं छात्रों को शैक्षणिक सामग्री के साथ ही छात्रों की रूचि बनी रहे इसलिये कक्षा के बाद उन्हें टाफी, बिस्कुट, फल आदि उपलब्ध कराया जाता है।
उत्थान संस्था के अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे ने बताया कि अचानक गरीब बच्चों की स्थिति देखकर योजना बनी कि क्यों न इन्हें शिक्षित कर सुयोग्य नागरिक बनाने में सहयोग किया जाय। देखते ही देखते कारवां बढता चला गया और अब तो सुरेन्द्र, आशुतोष, रीतीश, अम्बुज, उमंग, वैभव, प्रशान्त, शिवम, भोलू चौधरी आदि मिलकर छात्रों को प्रति रविवार पढाते हैं। यह काम आसान नहीं था, सबसे पहले तो बच्चों के अभिभावकांे को मानसिक रूप से तैयार किया गया और शुरूआत में बहुत कम बच्चे आये लेकिन अब तो बच्चों को भी रविवार की सुबह का इंतजार रहता है कि कक्षायें कब चलेंगी। अब तो ब्लैक बोर्ड और शिक्षा से सम्बंधित संसाधन जुटा लिये गये हैं। अभिभावकांे और स्थानीय नागरिकों का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है। उत्थान संस्था के अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे ने बताया कि जिस प्रकार से इस कार्य की सराहना हो रही है साहस बढा है और इसका चरणबद्ध विस्तार जारी रहेगा। उन्होने समाज के समर्थ लोगों, शिक्षित बेरोजगार युवाओं का भी आवाहन किया है कि लोग इस नेक कार्य से जुड़े जिससे कोई गरीब छात्र ज्ञान के प्रकाश से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button