ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

जब दक्षिणा में पुरोहितों ने आरक्षण खत्म करने की मांग की, तो जानिए क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

पुष्कर: आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पुष्कर पहुंचे सरसंघचालक ने बुधवार को पुष्कर सरोवर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद पुजारियों ने दक्षिणा के तौर पर मोहन भागवत से देश में आरक्षण खत्म कराए जाने की मांग रख दी। पुजारियों की इस मांग से संघ प्रमुख पहले तो चौंके और फिर मामले की नजाकत को समझते हुए उन्होने पुजारियों से कहा कि, ‘पूजा-पाठ के वक्त झगड़े की बात क्यों करते हो।’

दरअसल, 18 अगस्त को नई दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित ज्ञान उत्सव ने छात्रों को संबोधित करते हुए भागवत ने सौहार्दपूर्ण माहौल में आरक्षण पर चर्चा करने की बात कही थी। जिसके बाद कई दलों और जाति समूहों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। इतना ही नहीं कई विपक्षी दलों ने तो इसे आरक्षण खत्म करने की साजिश बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसके बाद से सरसंघचालक अब आऱक्षण को लेकर किसी भी तरह की चर्चा से बचते नजर आते हैं और यहां पुष्कर में भी मामले की नजाकत को भांपते हुए संघ प्रमुख इस मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा से इनकार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button