ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

BSNL ने मचाया तहलका! मात्र 75 रुपये में मिल रहा ये धमाकेदार प्लान

रायपुर. टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए आए दिन नए- नए प्लान्स पेश करते रहते हैं. ऐसे में Jio, Airtel और Vodafone Idea ने हाल ही में 30 दिन की वैलिडिटी प्लान्स पेश किए हैं. एक तरफ जहां जियो ने 256 रुपये वाला प्लान पेश किया है, तो वहीं एयरटेल और वीआई ने भी 2 प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है. BSNL के पास पहले से ही 30 दिन तक चलने वाले कई प्लान्स मौजूद हैं. इन प्लान्स की कीमत 75 रुपये, 24 रुपये और 102 रुपये है.

BSNL का धमाकेदार प्लानBSNL के 75 रुपये वाले इस प्लान की खासियत है कि इसमें डेटा, कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स दिए जाते हैं. प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ वॉयस कॉलिंग के लिए 200 मिनट और 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. इसके अलावा फ्री कॉलरट्यून्स का भी लाभ दिया जाता है.

BSNL का 24 रुपये वाला प्लान24 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिन की है. यह एक कॉलिंग वाउचर है, जिसमें डेटा या मैसेज ऑफर नहीं किए जाते. इस प्लान में वॉयस कॉलिंग का चार्ज 20 पैसे प्रति मिनट लिया जाता है.

BSNL का 102 रुपये वाला प्लानBSNL के 102 रुपये वाले प्लान में डेटा, कॉलिंग और मैसेज तीनों की सुविधाएं मिलती हैं. 30 दिन वैलिडिटी वाले इस प्लान में 1 जीबी डेटा, 6 हजार वॉयस सेकेंड्स और 100 SMS दिए जाते हैं. अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं है और कॉलिंग के लिए प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए सही हो सकता है.

Related Articles

Back to top button