ब्रेकिंग
कुश्ती के अखाड़े से नशे के काले कारोबार तक: भगोड़ा राष्ट्रीय पहलवान अमित श्योराण गिरफ्तार, 6 गंभीर क... अंबाला के नारायणगढ़ मॉडल स्कूल में विवाद: 10वीं के 39 छात्रों को कंपार्टमेंट आते ही स्कूल से निकाला जंतर-मंतर पर छात्र की आंख में पैलेट गन लगने का मामला: FIR की मांग को लेकर हांसी सिटी थाने पर कांग्रे... रेवाड़ी हंस नगर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: गैस पाइपलाइन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ... बहादुरगढ़ में युवक से बर्बरता और मकान में आगजनी: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, बाजार में निकाला पैदल... रेवाड़ी में सनसनीखेज वारदात: छात्रों के विवाद में कार से कुचलकर 2 युवकों की हत्या, इलाके में तनाव; C... दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में भारी आक्रोश, सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताने पर छिड़ा विवाद दिल्ली का कैब ड्राइवर निकला हिसार कोर्ट का शूटर: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी 3 दिन के रिमांड पर, ... हिसार में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, भिवानी निवासी महिला और युवक की दर्द... लातेहार में भारी बारिश से कुसुमटांड़ डैम टूटा: कई एकड़ फसल बर्बाद, खेतों में बालू भरने से किसानों पर...
उत्तरप्रदेश

गोशाला और झुग्गियों में आग लगने से 38 गायों की जलकर मौत

गाजियाबाद । जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गोशाला में आग लगने से 38 गायों की दर्दनाक मौत की खबर है। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। झुलस कर घायल हुई गायों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां कई गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मृतक गायों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घटनास्थल पर डीएम राकेश कुमार सिंह और कार्यवाहक एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए।
गोशाला में गायों की देखभाल कर रहे राजकुमार ने इसकी सूचना की सूरज पंडित को दी और गायों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कुछ गायों को खोला जो बाहर की ओर भाग गईं, लेकिन ज्यादातर गायों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। एक गाय की सांस चल रही थी तो एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button