ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
देश

PM मोदी और CM शिवराज भाषण देने में माहिर, लेकिन भाषणों से पेट नहीं नहीं भरता…खड़गे का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को गंगा-जमुनी तहजीब का शहर बताते हुए आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग मिलकर इस वातावरण को खराब कर रहे हैं।

खड़गे ने भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल का वातावरण गंगा-जमुनी तहजीब का वातावरण है, जो सबको मिलजुल कर रहना सिखाता है, लेकिन भाजपा और संघ के लोग इस वातावरण को खराब करते हैं। भाजपा के लोग भारत तोड़ने वाले लोगों में से हैं, जबकि कांग्रेस भारत जोड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाषण देने में माहिर हैं, लेकिन भाषणों से पेट नहीं भरता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों को जनता की वास्तविक स्थिति से कोई सरोकार नहीं है, इनका ध्यान केवल चुनाव जीतने पर है। खड़गे ने 2018 में कांग्रेस की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किये गये कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा दी गईं गारंटियों को भी दोहराया।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद बेरोजगारी खत्म करेगी और महंगाई पर लगाम लगाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग दियासलाई की डिब्बी अपने जेब में रखते हैं और समाज के लोगों को आपस में भड़काकर उनमें आग लगाते हैं।

कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में मजबूती से काम किया, बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने एक ऐसा संविधान दिया जिसमें गरीबों, दलितों और महिलाओं को अधिकार दिया है। खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़े-बड़े कारखाने बनाने का काम किया। प्रदेश में भी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगाई, जिससे लाखों लोगों को नौकरियां मिली, लेकिन भाजपा आज उन्हीं कारखानों और कंपनियों को बेचने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button