ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
धार्मिक

हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये काम, कष्ट होंगे दूर और हनुमान जी की बरसेगी कृपा

चैत्र महीने (chaitra month) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष राम भक्त हनुमान जी (hanuman jayanti 2022) का जन्मोत्सव मनाया जाता है. संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जयंती के मौके पर अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिलता है.

इसे देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है. हनुमान जी (lord hanuman) की पूजा करने से दुखों का नाश हो जाता है हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा हर समय करते हैं. हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है. संकटमोचन हनुमान जी की पूजा कभी भी की जाए लेकिन इस दिन कुछ काम जरूर करने चाहिए. तो, चलिए जान लें वो कौन-से काम (hanuman jayanti 2022 works) है.
कई बार लोगों को अक्सर डर लगता है. ऐसे में हनुमान जयंती पर सुबह हनुमान मंदिर में जाकर ग्यारह सौ बार नीचे दिए मंत्र रुद्राक्ष की माला से जप करें. ऐसा करने से सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है. इसके लिए मंत्र – ओम् हं हनुमंते नम: है.

कुछ लोग बराबर बीमार पड़ने लगते हैं. ऐसे में हनुमान जयंती के दिन नीचे दिए गए चौपाई का पाठ करने से रोग दूर होते हैं. इसके अलावा जो लोग इस चौपाई का पाठ रोजाना करते हैं, उन पर हनुमानजी की विशेष कृपा रहती है.
किसी खास मनोकामना की पूर्ति के लिए हनुमान जयंती के दिन ‘ओम् महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते, हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये’ इस मंत्र का 108 बार जप करें. चैत्र मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है.

माना जाता है कि इस दिन महाबली हनुमान जी का जन्म हुआ था. इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता ये है कि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर वे प्रसन्न होते हैं. जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

छात्रों को हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है शिक्षा में कामयाबी (lord hanuman worship) मिलती है.

Related Articles

Back to top button