ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

बड़वानी जिले में भी रामनवमी जुलूस पर पथराव, उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, टीआई सहित कई घायल, इधर शोमा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल

बड़वानी/ भोपाल। खरगोन के बाद बड़वानी के सेंधवा में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव होने से बवाल मच गया। कई जगह पर उपद्रव और आगजनी की घटनाएं भी हुईं। उपद्रवियों ने बाइक और स्कूटी में आग लगा दी। साथ ही धार्मिक स्थलों पर भी जमकर तोड़फोड़ की।

रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा: SP समेत कई कई जवान घायल, शहर में धारा 144 लागू, बाहर से बुलाया गया पुलिस बल

शहर के जोगवाड़ा रोड़ पर पथराव हुआ है। जिससे टीआई समेत कई लोग घायल हो गए. मौके पर पुलिस बल तैनात है। इधर उपद्रव की जानकारी मिलते ही कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शोमा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल

इधर, राजधानी भोपाल में रामनवमी के अवसर पर हिंदूओं द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा देशभर के लिए एकता और भाईचारे की मिशाल बनी। जहां एक ओर विभिन्न संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button