ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
धार्मिक

जिंदगी में खलबली मचाने आ रहे हैं ‘राहु-केतु’, कल से आपके जीवन में होंगे ऐसे बदलाव!

Rahu Ketu Gochar 2022: 12 अप्रैल 2022 को राहु-केतु अपनी राशियां बदलने जा रहे हैं. 18 महीने बाद होने जा रहा राहु-केतु का यह गोचर सभी राशियों पर अहम प्रभाव डालेगा.

राहु-केतु बदल रहे हैं राशि 18 महीने बाद कर रहे गोचर सभी 12 राशियों पर होगा अहम असर Rahu Ketu Gochar 2022: ज्‍योतिष की नजर से इस साल अप्रैल का महीना बहुत खास है. इस महीने में शनि, राहु-केतु समेत सभी 9 ग्रह राशि बदल रहे हैं. जबकि शनि और राहु-केतु ग्रह बेहद धीमी चाल चलते हैं और लंबे समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. शनि ढाई साल में और राहु-केतु 18 महीने में राशि बदलते हैं. छाया ग्रह राहु-केतु एक साथ राशि बदलते हैं और हमेशा वक्री चाल चलते हैं. कल यानि कि 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इन बदलावों का सभी 12 राशियों पर क्‍या असर होगा.

मेष राशि: कड़ी मेहनत के बाद फल मिलेगा. हर काम पूरी ईमानदारी से करें. सभी के साथ अच्‍छा व्यवहार रखें, इससे आपको अपने काम बनाने में आसानी होगी. सेहत का ध्‍यान रखें.

वृषभ राशि: कभी धन लाभ होगा तो कभी बढ़े हुए खर्चे बजट बिगाड़ेंगे. आंखों और गले का ध्‍यान रखें, समस्‍या हो सकती है. विरोधी परेशान कर सकते हैं. खासतौर पर जरूरी काम पूरी सावधानी से करें.

मिथुन राशि: धन लाभ होगा. आपके रहन-सहन का स्‍तर बेहतर होगा. घर-गाड़ी का सुख मिलेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. मान-सम्‍मान मिलेगा. कुल मिलाकर राहु-केतु का गोचर लाभ ही लाभ देगा.

कर्क राशि: सफलतादायी समय शुरू होगा. हर काम आसानी से बनने लगेंगे. मान-सम्‍मान मिलेगा. आपके काम आपको प्रसिद्धि दिला सकते हैं. पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे. लाभ के योग बनेंगे.

सिंह राशि: धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, जो आपके लिए खासा लाभदायी साबित होगा. परीक्षा-इंटरव्‍यू में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि: सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. कारोबारियों को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए. यदि सबसे अच्‍छे संबंध बनाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे.

तुला राशि: कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर से रिश्‍ते बेहतर होंगे. निजी जीवन में सुख-शांति रहेगी लेकिन शत्रुओं से बचकर रहना होगा.

वृश्चिक राशि: नौकरी-व्‍यापार दोनों में फायदा होगा. जॉब में प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग हैं. कारोबारियों को अचानक लाभ होंगे. यदि व्‍यर्थ के खर्चों को टाल दें तो अच्‍छी-खासी बचत कर पाएंगे. संतान की ओर से निराशा हाथ लगेगी.

धनु राशि: संतान से सहयोग नहीं मिलेगा. व्‍यापार में लाभ पाने के लिए मेहनत करते रहें, जरूर फायदा मिलेगा. किसी कॉम्‍पटीशन में हिस्‍सा ले रहे हैं तो अपनी तैयारी तगड़ी रखें.

मकर राशि: प‍ारिवारिक सुख में कमी आ सकती है. मां की सेहत का ख्‍याल रखें. नुकसान हो सकता है. यह समय धैर्य से निकालें.

कुम्भ राशि: यह समय बेशुमार सफलता और लाभ दिलाएगा. घर-परिवार से मिला सहयोग आपके जीवन को और आसान बनाएगा. नौकरी में तरक्‍की मिलेगी. आपको कोई बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है.

मीन राशि: पैसों का लेन-देन सावधानी से करें, वरना नुकसान हो सकता है. हर काम पर अपनी नजर रखें. परिवार के मामलों को पूरी सतर्कता से निपटाएं. अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें.

Related Articles

Back to top button