ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
बिहार

श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवान विशाल का पार्थिव शरीर पहुंचा मुंगेर

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विशाल का शव मंगलवार की रात मुंगेर पहुंचा। शव आने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं कुछ युवा भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाने लगे। मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र की नाकी पंचायत के नाकी गांव निवासी सरयुग मंडल का 30 वर्षीय पुत्र और सीआरपीएफ जवान विशाल कुमार जम्मू कश्मीर में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हो गए।

सोमवार की शाम विशाल के शहादत की सूचना गांव पहुंची तो सभी सन्न रह गए और गांव में मातम सन्नाटा पसर गया। आज बुधवार को विशाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। विशाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक बड़ा भाई बीएमपी जवान है और एक भाई गांव में ही रहता है। विशाल के एक भाई की पिछले साल कोरोना से मौत हो गई थी। शहीद विशाल के बड़े साला घनश्याम कुमार ने कहा इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह देश के लिए शहीद तो हो गए मगर उनकी दो छोटी बच्चियों को कौन देखेगा, किसके सहारे चलेगी जिंदगी। उन्होंने मांग की और कहा कि देश की सरकार से इस कांड में जो दोषी है उसे ऐसी ही सजा दे। बिहार सरकार और केंद्र सरकार इस परिवार के लिए आगे भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था करे।

Related Articles

Back to top button