ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

1700 रुपये पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, अभी दांव लगाने पर होगा इतना मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

Tata group stock to buy: अगर आप टाटा ग्रुप के स्टॉक (TATA group) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आप टाटा स्टील के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने टाटा स्टील स्टॉक (TATA steel share) को BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1700 रुपये रखा है। टाटा स्टील का लेटेस्ट शेयर प्राइस 1,366.05 रुपये है।  यानी दांव लगाने पर सालभर में आपको लगभग 25% तक का रिटर्न मिल सकता है।

टाटा स्टील के शेयरशुक्रवार को टाटा स्टील के शेयर 1.23% बढ़कर 1,366.05 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयर 3.16% चढ़ा है। इस साल YTD में यह शेयर 19.57 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की है। टाटा टाटा स्टील लिमिटेड मेटल्स-फेरस सेक्टर की कंपनी है। एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैप 167441.23 करोड़ रुपये है। इसकी स्थापना साल 1907 में हुई थी। टाटा स्टील लिमिटेड के प्रमुख प्रोडक्ट्स/राजस्व खंडों में 31-मार्च-2021 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए स्टील और स्टील उत्पाद, बिजली और अन्य परिचालन राजस्व शामिल हैं।

ब्रोकरेज हाउस ने क्या कहा?ब्रोकरेज ने टाटा स्टील पर खरीद की सिफारिश की और 1,700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस (TP) के साथ कवरेज की शुरुआत की। स्टॉक वर्तमान में 4.6x EV/EBITDA पर अपने 10Y औसत 6.3x से नीचे कारोबार कर रहा है। यह उम्मीद करता है कि स्टील की कीमतें लचीली बनी रहेंगी जो आने वाली तिमाहियों में कंपनी के लिए मजबूत नकदी प्रवाह को बढ़ावा देगी और कैपेक्स के विकास को आगे बढ़ाने के बाद भी इसे डीलीवरेजिंग जारी रखने की अनुमति देगी। इसे खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button