ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

शिवराज ने कानून व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक, खरगोन-बड़वानी की घटनाओं पर चर्चा

भोपाल।   सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सुबह बड़ी बैठक बुलाई। इसमें खरगोन और बड़वानी के सेंधवा सहित मालवा-निमाड़ में हुई घटनाओं पर चर्चा हो रही है। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, एडीजी इंटेलीजेंस सहित संबंधित अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि जब दिग्विजय सिंह के शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके, तब तो उन्होंने ट्वीट कर कोई सवाल नहीं खड़ा किया। अब जब हम दंगाइयों पर कार्रवाई कर रहे हैं, तो दिग्विजय सिंह जी को पीड़ा हो रही है। दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है, वो मध्य प्रदेश की नहीं है। इस विषय में वैधानिक कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button